उत्तर प्रदेश

Kanpur: कृष्णा इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 8:33 AM IST
Kanpur:  कृष्णा इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग
x
Kanpur: चौबेपुर क्षेत्र के अमिलिया गांव स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में रविवार दोपहर आग लगने से संस्थान व आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का काम शुरू कराया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि रविवार को अवकाश होने के कारण संस्थान में सन्नाटा था।
तभी अचानक दोपहर करीब एक बजे नए भवन की चौथी मंजिल पर बन रहे ऑडिटोरियम में आग लग गई। भवन में तेजी से धुआं निकलता देख संस्थान के कर्मचारियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संस्थान के लोगों ने अभी तक आग की घटना में हुए नुकसान का सही आकलन नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story