उत्तर प्रदेश

Kanpur: भीषण हादसा, कार ट्रेलर से टकराकर डंपर में जा घुसी

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 11:22 AM IST
Kanpur: भीषण हादसा, कार ट्रेलर से टकराकर डंपर में जा घुसी
x
Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानपुर-इटावा एलिवेटेड हाईवे पर भौती ढाल के पास सोमवार सुबह डंपर द्वारा अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे चल रही ऑल्टो कार उसमें जा टकराई, इसके बाद ऑल्टो के पीछे चल रहे ट्राला ने टक्कर मार दी। जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार लोग पीएस‌आइटी के छात्र हैं, जिसमें दो छात्राएं शामिल है।
मृतकों को पुलिस और अग्निशमन विभाग द्वारा बाहर निकाला जा रहा है।इसके अतिरिक्त चालक सनिगवां निवासी विजय साहू भी हैं। जिन्हें पुलिस द्वारा अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में बीटेक फर्स्ट ईयर कंप्यूटर साइंस की छात्रा आयुषी पटेल व थर्ड ईयर की छात्रा गरिमा त्रिपाठी, 4th ईयर का छात्र प्रतीक सिंह व थर्ड ईयर का छात्र सतीश शामिल हैं।
Next Story