उत्तर प्रदेश

Kanpur: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मासूम समेत तीन की मौत

Admindelhi1
12 March 2025 4:19 PM IST
Kanpur: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, मासूम समेत तीन की मौत
x
"शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू"

कानपूर: एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

गंगा बैराज पर बेकाबू होकर पलटी पिकअप: हादसा नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज पर देर रात करीब तीन बजे हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में शिवराजपुर के सखरेज गांव निवासी शिवगोपाल के पांच माह के बेटे कृष्णा, उनकी सास कुसुमा (50) पत्नी रामसजीवन निवासी भोजपुरी लालगंज, रायबरेली और इसी गांव की सूरज कली (60) की दर्दनाक मौत हो गई।

आलू खोदाई करने जा रहे थे सभी लोग

पिकअप में कुल 29 लोग सवार थे, जो शिवराजपुर के भैंसऊ गांव में आलू खुदाई के काम के लिए जा रहे थे। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और यह पलट गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जारी है।

Next Story