उत्तर प्रदेश

Kanpur: रोजगार मेले को युवाओं का अच्छा रिस्पॉन्स, 543 में से 186 को मिली नौकरी

Admindelhi1
11 April 2025 4:52 PM IST
Kanpur: रोजगार मेले को युवाओं का अच्छा रिस्पॉन्स, 543 में से 186 को मिली नौकरी
x
"इन शहरों में मिला जॉब का ऑफर"

कानपुर: सेवायोजन विभाग की ओर से रूपरानी सुखनंदन सिंह महाविद्यालय नौबस्ता में रोजगार मेला लगाया गया। मेले में 543 युवाओं ने शिरकत की। इस दौरान 186 युवाओं को रोजगार मिला। खास बात यह रही कि मेले में युवाओं का शहर के साथ ही प्रयागराज और अहमदाबाद के लिए भी जॉब ऑफर किया गया।

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को रोजगार के लिए लगातार तैयारी किए जाने और अपडेट रहने की सलाह दी। मेले में सहायक निदेशक सेवायोजन उज्जवल कुमार सिंह ने युवाओं को साक्षात्कार के दौरान तनाव न लिए जाने की सलाह दी। उधर मेले में शामिल हुए युवाओं को पंजीकरण करा उन्हें निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार के लिए अनुमति दी गई। मेले में ऐसे युवा जिन्होंने काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण कराया उनकी काउंसिलिंग भी निशुल्क कराई गई।

Next Story