- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत , परिजनों में कोहराम
Tara Tandi
1 March 2025 6:59 PM IST

x
Kanpur कानपुर । रफ्तार की मार लोगों के लिए काल बन रही है। शहर के चार अलग-अलग थानाक्षेत्रों में ठेकेदार समेत चार लोगों की जान चली गईं। हादसे में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच करने के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। मृतकों के परिजनों ने थाने में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दे दिया है।
सचेंडी थानाक्षेत्र में स्थित चकरपुर मंडी के अंदर शुक्रवार को एसयूवी कार बैक करते समय चालक ने 70 वर्षीय वृद्धा नन्हीं कमल निवासी कानपुर देहात के ग्राम बसेह थाना शिवली को कुचल दिया। गाड़ी उस पर चढ़ने के कारण वहां अफरातफरी मच गई। आनन-फानन गाड़ी आगे बढ़ाकर वृद्धा को निकालकर पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के बेटे अजय उर्फ गंगा दीन ने बताया पिताजी का स्वर्गवास पहले हो चुका है। वह मौरंग मंडी में काम करते हैं।
बहन मुन्नी, सन्नू, सीमा की शादी हो चुकी है। बताया कि मां ब्रिटानिया बिस्किट फैक्ट्री किसान नगर में काम करती थीं। एक माह पहले काम छूट गया था जिसके बाद वह चकरपुर मंडी काम की तलाश में आई थीं लेकिन हादसे का शिकार हो गईं। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के अनुसार चालक मौके से फरार हो गया था, पता लगाया जा रहा है। इसी प्रकार सचेंडी थानाक्षेत्र में साकेत नगर निवासी 21 वर्षीय विमल शर्मा अपने हेल्पर यश के साथ कानपुर से सरवनखेड़ा काम से जा रहे थे। वह अभी किसान नगर हाईवे पर पहुंचे ही थे, कि ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे मौके पर विमल शर्मा की मौत हो गई वहीं हेल्पर यश के चोटें आ गईं। विमल के छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि नवंबर में पिता की भी हादसे के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे हादसे ने भाई को भी छीन लिया। विमल की मौत के बाद मां नंदिनी, छोटी बहन आरती व शादीशुदा बहन पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि इन दिनों आरती के रिश्ते की बात चल रही थी। विमल पीवीसी पैनल का ठेका लेकर काम करता था। शनिवार सुबह घर से हेल्पर यश के साथ स्कूटी से कानपुर देहात सरवनखेड़ा काम करने जा रहा था। सचेंडी पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नौबस्ता थानाक्षेत्र में आवास विकास हंसपुरम निवासी 55 वर्षीय बाबूलाल विश्वकर्मा दादा नगर में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में काम करते थे। पत्नी का पहले देहांत हो चुका है, वहीं घर पर बेटी सावित्री है। नाती महेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह वह डयूटी पर जा रहे थे, तभी हाईवे पर बंबा के पास अज्ञात वाहन ने कुचल दिया और भाग निकला। काफी देर तक वह वहां पर पड़े रहे, इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक सांसे थम चुकी थीं।
वहीं चकेरी थानाक्षेत्र के श्यामनगर निवासी रमेश चंद्र तिवारी का 28 वर्षीय पुत्र भास्कर तिवारी फोटोफ्रेमिंग का काम करता था। परिजनों ने बताया कि 22 फरवरी को वह गंगानगर चकेरी में शादी समारोह में गया था। जहां से रात में वापस लौटने पर मंगला विहार अंडरपास में मुड़ते ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर उसे कांशीराम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर परिजन रेलबाजार थानाक्षेत्र में स्थित निजी अस्पताल ले गए। यहां शुक्रवार देर रात करीब 3.30 बजे मौत हो गई।
TagsKanpur दो अलग-अलग सड़क हादसोंचार लोगों मौतपरिजनों कोहरामKanpur: Two separate road accidentsfour people deadfamily members in turmoilजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





