उत्तर प्रदेश

Kanpur: रेल कर्मचारी को गोली मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
28 Jun 2025 6:40 PM IST
Kanpur: रेल कर्मचारी को गोली मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
x

कानपूर: घाटमपुर में रेल कर्मी को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा भी बरामद किया है.

आपको बता दें कि एक दिन पहले ड्यूटी से लौटने के दौरान रेल कर्मचारी कृष्णा शर्मा को मामूली विवाद के बाद दबंगों ने गोली मार दी थी, जोकि उनके जबड़े में जाकर लगी थी. दबंग उस समय रेल कर्मी की चाय की दुकान में बैठे हुए थे. इस दौरान दबंगों ने रेल कर्मी के पिता से सिगरेट मांगी थी. जबकि उन्होंने दुकान बंद होने का हवाला देते हुए सिगरेट देने से मना कर दिया था. इसी पर हुए विवाद के बाद पहले मारपीट की गई. मारपीट के बाद जब आरोपी भागने लगे तो रेलकर्मीै ने उन्हें पकड़ लिया. जिस पर युवकों ने उन्हें गोली मार दी.

डीसीपी साउथ ने बताया रेल कर्मी की गंभीर हालत देखते हुए उसे केजीएमयू भेजा गया है. जहां पर उसकी सर्जरी की जा रही है. पकड़े गए अभियुक्त घाटमपुर निवासी प्रशांत सिंह राणा, बलराम सिंह और विपुल सिंह गौतम हैं, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है.

Next Story