उत्तर प्रदेश

Kanpur firing: लोडेड पिस्टल छीनने पर चली गोली

Bharti Sahu 2
16 Nov 2024 8:57 AM IST
Kanpur firing:   लोडेड पिस्टल छीनने पर चली गोली
x
Kanpur firing: नवाबगंज थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने लोडेड पिस्टल छीन ली। जिससे एक युवक के सीने में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। लहूलुहान हालत में लोग उसे हैलट अस्पताल ले गए और भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया।
रामा निहालपुर नवाबगंज निवासी राजू निषाद ने रिपोर्ट में बताया कि 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे उसका भाई पप्पू अपने दोस्त मनोज निषाद, मनोज गुड़िया और मुन्ना के साथ मंदिर के पास शराब पी रहा था।
सभी लोग शराब के नशे में लोडेड पिस्टल को लेकर झगड़ रहे थे। मारपीट में पिस्टल चल गई और भाई पप्पू के सीने के ऊपरी दाहिने हिस्से में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां पड़ी पिस्टल बरामद की। पीड़ित के भाई राजू की तहरीर पर नवाबगंज थाना प्रभारी ने मनोज निषाद, मनोज गुड़िया, मुन्ना, पप्पू निषाद के खिलाफ केस दर्ज किया।
Next Story