उत्तर प्रदेश

Kanpur: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tara Tandi
6 Nov 2024 11:38 AM IST
Kanpur: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
x
Kanpur कानपुर । सीसामऊ में एक मकान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मकान से उठते धुएं के गुबार को देखकर लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया है।
सीसामऊ थाना क्षेत्र के गांधी नगर निवासी प्रदीप जायसवाल के घर के स्टोर रूम में शार्ट सर्किट होने से भीषण आ लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। मकान से तेज धुएं का गुबार उठने लगा। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। दमकल की 5 गाड़ियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।
Next Story