- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: पार्क में खेल...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: पार्क में खेल रहे बच्चों में मारपीट ,एक की मौत
Tara Tandi
4 Aug 2024 3:37 PM IST

x
Kanpur कानपुर । कानपुर में रविवार को पार्क में खेल रहे बच्चों में मारपीट हो गई। नाम चिढ़ाने को लेकर हुए विवाद में एक बच्चे ने दूसरे की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। जिसमें 11 वर्षीय नाबालिग बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरा मामला जाजमऊ थानाक्षेत्र के केडीए कॉलोनी का बताया जा रहा है।
केडीए कॉलोनी एकता पार्क निवासी 11 वर्षीय आरिस रविवार सुबह पार्क में खेलने के लिए गया था। इस दौरान उसकी नाम चिढ़ाने को लेकर दूसरे बच्चे से विवाद हो गया। इसी दौरान आरिस की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से आरिस बेहोश होकर गिर गया। आनन-फानन में लोग अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मतक आरिस के पिता की कैंसर से मौत हाे चुकी है। वह अपने परिवार में इकलौता ही था। घटना के बाद से मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
TagsKanpur पार्क खेल रहेबच्चों मारपीटएक मौतChildren playing in Kanpur parkfightone deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





