- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: इंजीनियरिंग के...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: इंजीनियरिंग के छात्र को दुकानदार ने लोहे की रॉड से पीटा, हालत गंभीर
Tara Tandi
23 Feb 2025 2:57 PM IST

x
Kanpur कानपुर । पीएसआईटी इंजीनियरिंग कालेज के बी फार्मा छात्र को दुकानदार ने जमकर पीट दिया। छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। छात्र के पिता ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर एसडीएम सदर को छात्र की चोटें दिखाईं। एसडीएम ने सचेंडी पुलिस को जांच व कार्रवाई का आदेश दिया है।
सचेंडी स्थित पीएसआईटी इंजीनियरिंग कालेज से टिकरा निवासी चंद्रकांत दुबे का 21 वर्षीय बेटा प्रखर बी फार्मा का छात्र है। रविवार को अवकाश होने के कारण प्रखर शनिवार शाम अपने साथी ओमकार यादव के साथ बाइक से घर जा रहा था कि रास्ते में भौती सर्विस रोड पर जाम लगा होने के दीक्षित वस्त्र भंडार के बोर्ड के पास से बाइक निकाल रहा था। इसका विरोध दुकान मालिक अंश दीक्षित ने किया।
विरोध पर छात्रों को पीटा। लोहे की राड व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रखर के पिता ने बताया कि छात्र ओमकार ने फोन कर हमले की सूचना दी और बेटे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शनिवार को बेटे के साथ थाना दिवस में पहुंचे और चोटें दिखाकर दुकानदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। एसडीएम सदर ने पुलिस से तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया है।
TagsKanpur इंजीनियरिंग छात्रदुकानदार लोहेरॉड पीटाहालत गंभीरKanpur engineering studentshopkeeper beaten with ironrodcondition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





