- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: आईसक्रीम गोदाम...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: आईसक्रीम गोदाम में पड़ा मिला कर्मचारी का शव
Bharti Sahu 2
9 July 2024 8:40 AM IST

x
Kanpur कानपुर : चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में आईसक्रीम गोदाम में एक कर्मचारी का शव पड़ा मिला। जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच कर घटना के साक्ष्य एकत्र किए।
कानपुर देहात के बड़ा गांव खेजड़ी निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र उर्फ डब्बू आईसक्रीम का ठेला लगाता था। वह आईसक्रीम के गोदाम में ही सोता था। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का लती था। चार दिन पहले भी वह घर से झगड़कर वापस गोदाम चला गया था। गोदाम मालिक सनिगवां निवासी आमिर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे घर चले गए थे।
गोदाम में धर्मेंद्र के अलावा उसका साथी था। साथी के जाने के बाद धर्मेंद्र ने अंदर दरवाजा बंद कर लिया। सोमवार सुबह जब गोदाम मालिक पहुंचा तो खटखटाने के बाद भी धर्मेंद्र ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांककर देखने पर उसका शव पड़ा मिला। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची व
परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदि था। आशंका है कि शराब पीने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने भी अभी तक कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
TagsKanpurआईसक्रीमगोदामकर्मचारीशव Kanpurice creamwarehouseemployeebody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





