उत्तर प्रदेश

Kanpur: बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या की

Admindelhi1
7 Jun 2025 2:44 PM IST
Kanpur: बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या की
x
बिजली के बिल के विवाद में उठाया खौफनाक कदम

कानपूर: बादशाहीनाका थानाक्षेत्र में बिजली के बिल को लेकर दो भाईयों में इतना विवाद हुआ कि बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या कर दी. भाई की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के हुसैन अफसर तिराहा गुलियाना मोहल्ले में विजेंद्र और जितेंद्र यादव, दो भाई अपने परिवार के साथ रहते थे. परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इस समय गर्मी की वजह से इस महीने बिजली का बिल ज्यादा हो गया था. बिजली का बिल अदा न होने के चक्कर में चार दिन पहले घर की बिजली भी कट गई थी. इससे पूरा परिवार परेशान थे,, इसी को लेकर सुबह दोनों भाईयों में कहासुनी हो गई. इस दौरान दोनों में आपस में जमकर मारपीट भी हुई. मारपीट के दौरान ही आवेश में आकर बड़े भाई ने घर में रखे बर्फ काटने वाले सूजे से जितेंद्र ने विजेंद्र के पेट में ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी.

विजेंद्र को लहूलुहान देखकर परिवार में कोहराम मच गया और उसे आनन-फानन में उर्सला अस्पताल ले गए. जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने जिस सूजे से हत्या की गई खून से सने हुए हालत में उसे भी बरामद कर लिया. हत्या करने के बाद मौके से हत्यारोपी जितेंद्र मौके से भाग निकला. पुलिस हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

Next Story