उत्तर प्रदेश

Kanpur: नशे में धुत सपेरे की हरकत से मचा हड़कंप

Admindelhi1
3 Aug 2025 11:25 AM IST
Kanpur: नशे में धुत सपेरे की हरकत से मचा हड़कंप
x
"सांप से किया हमला"

कानपुर: कल्याणपुर इलाके में एक सपेरा नशे में धुत था. उसके पास सांप का पिटारा था. सांप को लेकर सपेरे ने ऐसी हरकत की, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. उसने अचानक अपना पिटारा खोला और एक सांप निकाल लिया. वह सांप को हाथ में लेकर आसपास घूमने लगा. दुकानों में घुसने की कोशिश करने लगा. उसकी इस हरकत से लोग घबरा गए. दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया.सपेरा सांप लेकर दुकानों की ओर गया, जहां कुछ लोग चाय पी रहे थे. हाथ में सांप देखकर लोग तुरंत वहां से हटने लगे. जब सपेरे को दुकान से बाहर निकाला गया, तो उसने गुस्से में आकर सांप को पास के चौराहे पर खड़ी एक महिला पुलिसकर्मी की ओर उछाल दिया.

महिला कॉन्स्टेबल ने सांप देखा तो वह घबराकर दौड़ पड़ी. इसके बाद सांप एक अन्य पुलिसकर्मी की ओर बढ़ा. वह पुलिसकर्मी भी घबराकर बाइक से उतर गया और दूर हट गया. घटना के समय मौजूद दुकानदारों ने बताया कि सपेरा नशे की हालत में था. जब लोगों ने उसे वहां से खदेड़ा, तो उसने नशे में धुत एक अन्य युवक को पकड़ लिया और उसके गले में सांप लपेट दिया. यह देख आसपास के लोग भी दुकानें छोड़कर बाहर आ गए. हालात बिगड़ते देख सपेरे ने सांप को वापस पिटारे में बंद किया और मौके से चुपचाप फरार हो गया.

Next Story