- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: आरटीई में...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: आरटीई में दाखिले को लेकर डीएम सख्त, स्कूलों को दी अंतिम चेतावनी
Tara Tandi
2 May 2025 5:38 PM IST

x
Kanpur कानपुर । गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा। कमेटी ने जिन बच्चों के नाम विद्यालयों को आवंटित किए हैं। उन बच्चों का प्रवेश हर हाल में होगा। नवीन सभागार में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने इन्हीं शब्दों से विद्यालयों को आगाह किया। 40 विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधक बैठक में हाजिर रहे, जबकि गैरहजिर 5 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है।
आरटीई के तहत प्रवेश के मामले में 45 विद्यालयों का रिकार्ड खराब है। कई स्कूलों में बच्चों के प्रवेश बहुत कम हैं या प्रवेश न लिए जाने की शिकायत है। सरसैयाघाट स्थित सभागार में आरटीई की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय शत-प्रतिशत प्रवेश लें। अगर किसी विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया जाता है तो शासकीय आदेशों को न मानने पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी।
आरटीई एक्ट में रिपोर्ट दर्ज होगी व अधिनियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा। बच्चों को आउट ऑफ वार्ड दर्शाकर प्रवेश से मना नहीं किया जा सकता है। कमेटी ने बच्चों के नाम भेजे हैं तो हर हाल में प्रवेश लेना होगा। बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम न्यायिक, जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए, सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
इनको जारी किया गया नोटिस
प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, सीएचएस स्कूल व आक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉरवर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व प्रधानाचार्य समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहे। इस पर इन स्कूलों के खिलाफ नोटिस जारी की गई।
TagsKanpur आरटीई दाखिलेडीएम सख्तस्कूलों दी अंतिम चेतावनीKanpur RTE admissionDM strictschools given final warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





