उत्तर प्रदेश

Kanpur: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ओपन जिम की बदहाली पर नाराजगी जताई

Admindelhi1
19 Feb 2025 9:00 AM IST
Kanpur: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ओपन जिम की बदहाली पर नाराजगी जताई
x
"कार्रवाई के निर्देश"

कानपूर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सरसौल के सलेमपुर स्थित ओपन जिम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पांच में से चार उपकरण क्षतिग्रस्त हैं, उन पर जंग लग चुका है और कई अन्य व्यवस्थाएं भी अव्यवस्थित हैं। इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

22.7 लाख की लागत से बना ओपन जिम बदहाल: सरसौल के सलेमपुर में 22.7 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक अमृत सरोवर और ओपन जिम का निर्माण किया गया था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ओपन जिम के अधिकांश उपकरण टूटे हुए हैं, एंटी-रस्ट कोटिंग नहीं कराई गई, जल निकासी पाइप की मोटाई अधिक है और अमृत सरोवर की जाली व खंभे क्षतिग्रस्त हैं। इन खामियों को देखते हुए उन्होंने गंभीर असंतोष व्यक्त किया और लापरवाही के लिए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच के लिए कमेटी गठित: जिलाधिकारी ने मामले की विस्तृत जांच के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। इस कमेटी में परियोजना निदेशक (ग्रामीण अभियांत्रिकी विभाग) पी.एन. दीक्षित और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया है। उन्होंने कमेटी से जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।

Next Story