उत्तर प्रदेश

Kanpur Dehat: होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती

Admindelhi1
24 Feb 2026 2:29 PM IST
Kanpur Dehat: होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती
x

कानपुर देहात: होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य विभाग ने जिले की बड़ी तेल फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई की। ज्वाइंट कमिश्नर लखनऊ के नेतृत्व में गठित टीम ने कई प्रतिष्ठित कंपनियों पर छापेमारी कर नमूने भरे और भारी मात्रा में तेल जब्त किया।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मयूर एडिबल, बावर्ची ग्रुप और वैभव एडिबल पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को कई अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद मौके पर ही सैंपलिंग की गई।

टीम ने फैक्ट्रियों से पाउच, टिन, डिब्बों और गत्तों में पैक बड़ी मात्रा में तेल जब्त किया। संदिग्ध गुणवत्ता वाले तेल के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। होली से पहले खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावट की आशंका भी अधिक रहती है। इसी को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

खाद्य विभाग ने साफ किया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है।

Next Story