उत्तर प्रदेश

Kanpur: खंडहर में फंदे से लटकते मिले युवक-युवती के शव

Admindelhi1
20 Feb 2025 1:28 PM IST
Kanpur: खंडहर में फंदे से लटकते मिले युवक-युवती के शव
x
"इलाके में सनसनी"

कानपुर: सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक खंडहरनुमा घर में युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटकते मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। शवों से उठ रही दुर्गंध के कारण अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत करीब एक सप्ताह पुरानी है। फिलहाल, पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी हुई है।

खंडहर में लटके मिले शव: घटना डुहरू गांव की है, जहां शिवकरन भदौरिया के खंडहरनुमा पुराने घर में 25 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती के शव दुपट्टे से लटकते मिले। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को जब बदबू महसूस हुई, तो उन्होंने पास जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या की आशंका: पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में युवक-युवती के प्रेमी युगल होने और शादी में अड़चन आने के कारण आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

युवक ने काली टी-शर्ट और जींस, जबकि युवती ने पीले रंग की सलवार-कुर्ता और सफेद-काले रंग का स्वेटर पहन रखा था। प्रधान की सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की, लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

घटना के बाद क्षेत्र में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Next Story