उत्तर प्रदेश

Kanpur: सिपाही की बर्बरता की हदें पार, पत्नी को सांप से कटवाया

Admindelhi1
26 March 2025 9:53 AM IST
Kanpur: सिपाही की बर्बरता की हदें पार, पत्नी को सांप से कटवाया
x
"पैरों में सुई घोंपी"

कानपुर: यूपी के कानपुर में पति द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। प्यार में धोखा और शादी के बाद जानलेवा साजिश ने पीड़िता की जिंदगी को नर्क बना दिया। पति ने न केवल पत्नी को जान से मारने की कोशिश की, बल्कि सपेरे बुलवाकर सांप से कटवाया और पैरों में सुईयां घोंप दीं।

कैसे शुरू हुआ मामला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर दक्षिण की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में जब वह शौच के लिए जा रही थी, तभी अनुज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अनुज ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए रखे। वर्ष 2022 में पीड़िता गर्भवती हो गई तो यह बात दोनों के परिवारों को पता चली।

शादी का दिखावा और धोखा

आरोप है कि गर्भपात के बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव डाला, तो अनुज ने मंदिर में शादी कर ली, लेकिन यह शादी सिर्फ दिखावा थी। उसने पीड़िता को अपनी बहन के घर छोड़ दिया और जब उसने हिंदू रीति-रिवाज से सामाजिक रूप से शादी करने का दबाव बनाया तो अनुज टाल-मटोल करने लगा।

सपेरे बुलवाकर सांप से कटवाया और सुई घोंपी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 19 फरवरी 2025 को अनुज ने अपने घर बुलाकर फिर से दुष्कर्म किया और दो सपेरे बुलवाकर उसके पैरों में सांप से कटवा दिया। इसके बाद पैरों में सुईयां चुभोईं, जिससे पीड़िता की हालत बिगड़ गई और उसे चार दिन तक आईसीयू में रहना पड़ा।

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अनुज के खिलाफ सिपाही की रिपोर्ट बनाकर अयोध्या भेजी जाएगी और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

अपराधी पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि अनुज कुमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले ने सामाजिक सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Next Story