उत्तर प्रदेश

Kanpur: सिपाही का दूसरी महिला से संबंध , पत्नी न्याय के लिए भटक रही

Tara Tandi
9 March 2025 1:15 PM IST
Kanpur: सिपाही का  दूसरी महिला से संबंध , पत्नी न्याय के लिए भटक रही
x
Kanpur कानपुर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिपाही की पत्नी न्याय के लिए गुहार लगाते मिली। पीड़िता का आरोप है कि वह पिछले एक वर्ष से थाना, चौकी, अफसरों तक न्याय के लिए दौड़ रही हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को समाधान दिवस पर कल्याणपुर थाने में उसने गुहार लगाई कि एक साल पहले सिपाही पति ने घर से निकाल दिया था। लखनऊ में दूसरी महिला के साथ रह रहा है। मामला विभागीय होने के चलते कोई मदद करने को तैयार नहीं हैं।
कल्याणपुर गोवा गार्डेन निवासिनी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी चार वर्ष पहले मैनपुरी निवासी सिपाही से हुई थी। जो लखनऊ में तैनात है। शादी के पहले से पति के एक महिला से संबंध थे। तीन महीने बाद पता चलने पर विवाद होने लगा।
5 जनवरी 2022 को बच्चे ने जन्म लिया। 13 नवंबर 2024 को एम्स में बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान लखनऊ आना जाना बना रहा। 14 जनवरी 2024 को पति जबरन कानपुर छोड़ गए। अब तलाक लेने के लिए कह रहे हैं। महिला ने बताया कि पति का चरित्र खराब है। उसके एक से अधिक महिलाओं से संबंध है।
पति के फोन में कई अश्लील फोटो मिले हैं, जो दूसरी महिलाओं के साथ हैं। उन्हें वाट्सअप से अपने मोबाइल पर ले लिया था। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर दी है, जांच कराई जाएगी। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि अगर सिपाही घटना में शामिल है, तो कार्रवाई की जाएगी।
Next Story