उत्तर प्रदेश

Kanpur : चंद्रा हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, रोगी की मौत के बाद बड़ा एक्शन

Saba Naaz
18 Jun 2025 9:30 PM IST
Kanpur : चंद्रा हॉस्पिटल का लाइसेंस रद्द, रोगी की मौत के बाद बड़ा एक्शन
x
Kanpur कानपूर : स्वास्थ्य विभाग ने चंद्रा हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही नवीनीकरण संबंधी उसका आवेदन खारिज कर दिया गया है। सीएमओ की ओर से पुलिस कमिश्नर को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।
इसमें कहा गया कि अवैध रूप से संचालित किए जाने के मामले में अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसीएमओ (नर्सिंगहोम) डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि कमिश्नरी पुलिस को पत्र भेजा गया है। उसके नवीनीकरण पर विचार नहीं किया जाएगा। पुलिस अब अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस मामले में थाना कल्याणपुर में एफआईआर भी दर्ज है।
यह कार्रवाई अस्पताल में रसूलाबाद, कानपुर देहात के रोगी की मौत के मामले के बाद की गई है। इसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की तो बहुत गड़बड़ी मिलीं। यहां बिना मानक के आईसीयू चल रहा था। विभाग के नोटिस देने के बाद भी अस्पताल में रोगियों का इलाज चलता रहा था।
Next Story