- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur : महिला के साथ...
उत्तर प्रदेश
Kanpur : महिला के साथ दबंगों की बर्बरता, घर में घुसकर की मारपीट
Saba Naaz
29 Jun 2025 7:54 PM IST

x
Kanpur कानपूर : घर में अकेली महिला को दबंगों ने बुरी तरह मारा-पीटा। बेइज्जत करने के लिए उसके कपड़े तक फाड़ दिए। शोर सुनकर पड़ोसी एकजुट हुए तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले।
पीड़िता ने शनिवार देर शाम सचेंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सचेंडी थानाक्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह 23 जून को घर पर अकेली थीं। शाम करीब पांच बजे इलाके के अशोक, सुरेश, अनुज और अर्पित घर में घुस आए। बिना किसी वजह के गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से बुरी तरह पीट दिया।
बेइज्जत करने के लिए कपड़े तक फाड़ दिए। वह मदद के लिए चिल्लाईं तो शोर सुनकर पड़ोसी मदद को पहुंचे। उन्हें देखकर दबंग धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
Tagsमहिलाबर्बरताकानपूरwomanvandalismkanpurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





