उत्तर प्रदेश

Kanpur: रिंद नदी में डूबे छात्र का 24 घंटे बाद मिला शव

Tara Tandi
14 Oct 2024 1:23 PM GMT
Kanpur: रिंद नदी में डूबे छात्र का 24 घंटे बाद मिला शव
x
Kanpur कानपुर । घाटमपुर के साढ़ में रिंद नदी में डूबे छात्र का शव 24 घंटे बाद फतेहपुर जिले के जहानाबाद में मिला है। पुलिस ने साढ़ पुलिस को सूचना दी। साढ़ पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची है। हालांकि पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी 15 वर्षीय नितिन यादव कक्षा बारहवीं का छात्र था। नितिन गांव में आयोजित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में अपने दोस्तों संग शामिल होने गया था। मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन होने के बाद छात्र दोस्तों के संग रिंद नदी में नहाने लगा। इस दौरान नहाते हुए गहराई में चला गया था।
गहराई में जाने से छात्र पानी में डूब गया था। साथी दोस्तों ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साढ़ पुलिस ने कानपुर से गोताखोरों की टीम को बुलाया है। गोताखोरों की टीम की मदद से नदी में छात्र कि तलाश शुरू की थी। लेकिन टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। सोमवार दोपहर लगभग 24 घंटे बीतने के बाद छात्र का शव फतेहपुर जिले के जहानाबाद में रिंद नदी में मिला है।
फतेहपुर पुलिस ने साढ़ पुलिस को छात्र का शव मिलने की सूचना दी। जानकारी मिलते साढ़ पुलिस परिजनों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जहानाबाद थाना प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साढ़ पुलिस को सूचना दी गई है।
Next Story