उत्तर प्रदेश

Kanpur : बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय मौत

Tara Tandi
23 April 2024 1:36 PM IST
Kanpur : बाइक सवार ने युवक को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय मौत
x

कानपुर । घाटमपुर के रेवना थानाक्षेत्र के कोरो गांव के युवक को मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हेा गई। रेवना पुलिस ने आरोपी चालक को थाने से छोड़ दिया। जिससे गुस्साए परिजनों ने शव को थाने में रखकर जमकर हंगामा किया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

Next Story