उत्तर प्रदेश

Kanpur: खरकामाफ में पानी लगाने के विवाद में पीटकर मार डाला

Admindelhi1
20 Jan 2025 12:20 PM IST
Kanpur: खरकामाफ में पानी लगाने के विवाद में पीटकर मार डाला
x
"पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद"

कानपूर; लहचूरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है. गांव खरकामाफ में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में बीती देर रात खेत से घर आ रहे अधेड़ किसान को कुछ लोगों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से घाट उतार दिया और फरार हो गए. वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने झांसी-कानपुर एनएच जाम कर दिया. पुलिस ने समझाइश के बाद मामला शांत हुआ. जांच शुरू कर दी है. गांव में तनाव बरकरार है.

गांव खरकामाफ के रहने वाले गोविंददास अहिरवार (56) किसान थे. उनका को पानी लगाने को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था. बीती देर रात वह खेत से घर आ रहे थे. जैसे ही मोड़ पर पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़े. मरा समझ पीटने वाले वहां से भाग निकले. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया. परिजन फूट-फूटकर रो पड़े. सूचना पर सीओ मऊरानीपुर लक्ष्मीकांत गौतम, लहचूरा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा, कोतवाली मऊरानीपुर थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया. उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में भर्ती कराया गया. जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी झांसी रेफर कर दिया. यहां एक निजी अस्पताल में लाते वक्त सुबह उनकी मौत हो गई. जिससे परिजन आक्रोशित हो गए. वह शव लेकर मेडिकल बाईपास पर पहुंचे और हाइवे जाम कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रंजिशन हत्या की है. सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और जांच का भरोसा दिलाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लहचूरा थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है. गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. शांति व्यवस्था कायम है.

हमलावर गोविंददास को देख टूट पड़े मृतक के भतीजे अंजू अहिरवार ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आए और चाचा पर टूट पड़े. जिससे वह लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़े. उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. बताया, इसी वजह से जाम लगाया है.

हमलावरों ने शरीर की हड्डियां तोड़ डालीं: गांव खरकामाफ में अधेड़ की पीटकर की गई हत्या के बाद पूरा गांव दहल उठा. मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रंजिशन लाठी-डंडें और कुल्हाड़ी से पीटकर हत्या की गई है. वारदात को अंजाम दे हमलावर भाग निकले हैं. बताया, स्वयं पुलिस लोगों की मदद से घायल को सीएचसी लेकर पहुंची.

वारदात से गांव में दहशत फैली: गांव खरकामाफ में बीती देर रात हुई वारदात के बाद पूरा इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि बीती देर रात गोविंद दास घर आ रहे थे. तभी घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने हमला किया. इसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. ग्रामीणों की मानें तो जब चीख-पुकार मची तो घटना की जानकारी हो सकी.

पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में उनके भतीजों ने ही लाठी-डंडे से मारपीट की है. इलाज के दौरान उसकी एक अस्पताल में मौत हो गई. परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं. उसकी जांच की जा रही है. गोपीनाथ सोनी, एसपी ग्रामीण

Next Story