उत्तर प्रदेश

Kanpur: सामाजिक कार्यों के लिए अशोक कटियार हुए सम्मानित

Admindelhi1
30 Jun 2025 4:01 PM IST
Kanpur: सामाजिक कार्यों के लिए अशोक कटियार हुए सम्मानित
x

कानपुर: सीमा फॉर्चून गेस्ट हाउस कानपुर में कुर्मी क्षत्रिय सभा लखनऊ द्वारा आयोजित छत्रपति शाहू जी महाराज जयंती एवं प्रादेशिक सम्मेलन 2025 में समाजसेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अशोक कटियार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अशोक कटियार को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाज के हित में निरंतर किए जा रहे कार्यों और जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया गया।

इस विशेष अवसर पर डीएम कटियार, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा, विधायक जय कुमार जैकी, आईएएस जेअनुराग पटेल, डॉ. अखिलेश सचान समेत कई सम्मानित अतिथि मौजूद रहे।

Next Story