- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: महिला की मौत...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर निकले को ले कर विवाद
Tara Tandi
1 Dec 2024 8:23 AM GMT
x
Kanpur कानपुर । पनकी में बीमारी के चलते हुई महिला की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर निकले ससुरालियों का मायके पक्ष से विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से ईट पत्थर चलने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
पनकी ए ब्लॉक निवासी राम अवतार सोनकर के बेटे प्रशांत की शादी तीन वर्ष पहले कर्नलगंज निवासी राजकिशोर की बेटी नेहा से हुई थी। नेहा का पिछले कुछ समय से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार देर रात नेहा ने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को लेकर जा रहे थे। तभी डीसीएम भरकर वहां पहुंचे मायके पक्ष के 40 - 50 लोग शव को अपने साथ घर ले जाने की बात पर अड़ गए।
जिसे लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 10 मिनट के लिए शव को उसके मायके भेजने की बात पर ससुरालियों को रजामंद कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शव का दाह संस्कार बिठूर में कर दिया है।
TagsKanpur महिला मौतबाद अंतिम संस्कारशव निकले विवादKanpur woman diedlast rites laterdispute over body surfacedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story