उत्तर प्रदेश

Kanpur accident: बस-लोडर की टक्कर में तीन की मौत

Bharti Sahu 2
28 Sept 2024 6:51 AM IST
Kanpur accident:  बस-लोडर की टक्कर में तीन  की मौत
x
Kanpur accident: भवानीपुर गांव के शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सामने कृष्णा ग्रीन्स के निकट तेज बारिश के दौरान एक निजी बस और लोडर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में लोडर चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है हादसा देख आसपास के लोग दौड़े और हादसे की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने क्षतिग्रस्त लोडर में फंसे घायलों को बाहर निकालना शुरू किया। हादसे में कानपुर के किदवईनगर निवासी सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अमिलिहा और भवानीपुर के पास हाईवे पर मानकविहीन कट होने के कारण दुर्घटनाएं हो रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्रकांत शुक्ला ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना देकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवा दिया गया है। हादसे में बस और लोडर चालक समेत तीन लोगों की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को हाइवे के किनारे हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
Next Story