- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur Accident : कार...
उत्तर प्रदेश
Kanpur Accident : कार ने मारी टक्कर, गुस्साए लोगों ने चालक को पीटा
Saba Naaz
15 Jun 2025 5:55 PM IST

x
Kanpur कानपुर : कानपुर में मूलगंज के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। लोगों ने पीछा किया तो बचने की कोशिश में चालक घंटाघर की ओर भाग निकला।
इस दौरान कई वाहनों में टक्कर मारते हुए कार सुतरखाने वाली रोड पर एक अंडे के ठेले से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का रिम तक टूट गया। घटना से गुस्साए लोगों ने चालक को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने चालक व घायल राहगीरों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार देर रात मूलगंज की ओर से काले रंग की तेज रफ्तार एमजी की विंडसर कार दो वाहन सवारों को टक्कर मारते हुए निकल गई।
राहगीरों ने कार का पीछा किया तो बचने की कोशिश में चालक तेजी से कार को भगाते हुए कलक्टरगंज की ओर ले गया। यहां पर कुछ लोगों को टक्कर मारते हुए घंटाघर की ओर भाग निकला। घंटाघर से सुतरखाने वाली रोड पर अंडे के ठेले में टक्कर मारने के बाद रिम टूटने की वजह से कार रुक गई। कार के रुकते ही लोगों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। कुछ ने उसके नशे की हालत में होने का आरोप लगाकर कार में तोड़फोड़ की।
इस दौरान यातायात रुक गया। सूचना पर फीलखाना और हरबंश मोहाल थाने का फोर्स मौके पर आ गया। सभी घायलों को केपीएम व उर्सला अस्पताल पहुंचाया। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि कार चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में चालक के नशे में होने की संभावना जताई जा रही है। कार मूलगंज, बादशाहीनाका, कलक्टरगंज और घंटाघर के पास टक्कर मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
Tagsकारटक्करगुस्साएचालकपीटाकानपूरcarcollisionangrydriverbeatenkanpurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





