उत्तर प्रदेश

Kanpur Accident: हादसे में बाइक सवार की मौत

Bharti Sahu 2
25 Aug 2024 10:17 AM IST
Kanpur Accident: हादसे में बाइक सवार की मौत
x
Kanpur Accident: शिवली कस्बे में रूरा मोड़ के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको सीएचसी शिवली भेजा, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही एक युवक की मौत हो गई। इससे वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना देने के बाद दोनों को सीएचसी शिवली भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रमाशंकर की वहां से निकलते ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर उनके परिजन सीएचसी पहुंचे तो उन्हें राम शंकर की मौत की जानकारी हुई, इससे कोहराम मच गया। उनकी पत्नी शशि देवी पति की मौत से बदहवास हो गई, जबकि पुत्रों आलोक वा मनीष के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। शिवली कोतवाल केएन राय ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Next Story