उत्तर प्रदेश

Kanpur: पीएसआईटी कॉलेज में हादसा, छात्र की मौत

Admindelhi1
25 Feb 2026 2:01 PM IST
Kanpur: पीएसआईटी कॉलेज में हादसा, छात्र की मौत
x

कानपुर: पीएसआईटी कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन में एक दर्दनाक हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया और “जस्टिस फॉर प्रखर” के नारे लगाए।

मिली जानकारी के अनुसार, बीसीएस फाइनल ईयर का छात्र प्रखर कॉलेज परिसर में बाइक से जा रहा था, तभी निर्माण कार्य में लगी जेसीबी से उसकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और “जस्टिस फॉर प्रखर” के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया।

सचेंडी थाना क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला सचेंडी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद कॉलेज परिसर में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Next Story