- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: बाइक सवार युवक...
Kanpur: बाइक सवार युवक की कंटेनर से टक्कर में मौके पर मौत

कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात जाजमऊ फ्लाईओवर पर एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार कंटेनर के टायर में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पड़ताल में जुट गई है।
मूलरूप से थाना गंगा घाट के झब्बूपुरवा का रहने वाला अनिल कुमार (35) मजदूर था। परिवार में पत्नी सुखी तीन बेटियां मानसी, नैंसी, शिवानी और बेटा शिवम है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात अनिल रामादेवी से जाजमऊ फ्लाई ओवर होते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान नासिर अस्पताल के सामने एक कंटेनर ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे उसका संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरते हुए कंटेनर के टायर में फंस गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना स्थल से कंटेनर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।





