- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kanpur: तेज रफ्तार कार...
उत्तर प्रदेश
Kanpur: तेज रफ्तार कार बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते निकली ,दो की मौत व एक घायल
Tara Tandi
6 Sept 2024 4:47 PM IST
x
Kanpur कानपुर । साढ़ में तेज रफ्तार कार बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए भाग निकली। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों को सूचना देने के साथ मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
साढ़ थानाक्षेत्र के कोरथा गांव निवासी 20 वर्षीय छोटे दिवाकर अपने दोस्त कानपुर के बिधनू के पहाड़पुर निवासी 27 वर्षीय रिंकू दिवाकर के साथ अपने पारिवारिक चाचा के बेटे 33 वर्षीय अश्वानी दिवाकर जो महाराष्ट्र से वापस कानपुर आया था। उसे लेने कानपुर सेंट्रल गए थे।
एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों वापस घर लौट रहे थे। तभी साढ़ थानाक्षेत्र के रामईपुर-जहानाबाद रोड पर स्थित कुंदौली भट्ठा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारते हुए कानपुर की ओर भाग निकली। हादसे में बाइक सवार छोटे और रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मिलते मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने घायल को भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में युवक को कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साढ़ थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया की मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
TagsKanpur तेज रफ्तारकार बाइक सवार युवकोंटक्कर मारते निकलीदो मौत व एक घायलKanpur: Car at high speed hits bike riderstwo dead and one injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





