उत्तर प्रदेश

Kanpur: महिला पुलिसकर्मियों की रैली ने दिया राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश

Admindelhi1
14 Aug 2026 1:49 PM IST
Kanpur: महिला पुलिसकर्मियों की रैली ने दिया राष्ट्रभक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश
x
महिला पुलिसकर्मियों की रैली में गूंजा देशभक्ति का संदेश, नारी शक्ति को सलाम

कानपुर: तंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन पहले महिला पुलिसकर्मियों की निकाली गई यह रैली देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नारी सशक्तिकरण का संदेश दे रही है। यह बातें शुक्रवार को रैली के दौरान एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने कहीं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आज महिला पुलिसकर्मियों की भव्य बाइक एवं स्कूटी रैली निकाली गई। रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में 100 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने बाइक और स्कूटी पर सवार होकर हिस्सा लिया।

महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना के संचालन में निकली रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर शहरवासियों को देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली के दौरान महिला पुलिसकर्मी अनुशासन के साथ आगे बढ़ीं, जिसे देखकर शहरवासियों में भी उत्साह नजर आया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस रैली के जरिए पुलिस विभाग ने महिला सशक्तिकरण के साथ राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों की बड़ी भागीदारी रही।

कार्यक्रम में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा, संकल्प शर्मा, डीसीपी दिनेश त्रिपाठी, एडीसीपी स्नेहा तिवारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story