उत्तर प्रदेश

Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट

Tara Tandi
2 April 2025 2:55 PM IST
Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट
x
Kanpur कानपुर । कर्नलगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक पीड़िता ने कर्नलगंज के एक इलाके में विक्की शर्मा के साथ रहती थी।
इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर कई सालों तक उनका शारीरिक शोषण किया। जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने मारपीट कर शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर एक फरवरी को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिसे मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बृजेंद्र स्वरुप पार्क के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Next Story