उत्तर प्रदेश

Kanpur: सड़क पर खड़ी कार में लगी भीषण आग ,मचा हड़कंप

Tara Tandi
2 Dec 2024 12:34 PM IST
Kanpur: सड़क पर खड़ी कार में लगी भीषण आग ,मचा हड़कंप
x
Kanpur कानपुर । कानपुर में सोमवार सुबह विकास भवन के पास खड़ी एक कार में आग लग गई। आग से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख लोगाें में हड़कंप मच गया। इस दौरान यातायात को भी रोक दिया गया। इलाके के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड काे सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
पुलिस के मुताबिक नवाबगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत कार में आग लग गई। कर्नलगंज फायर स्टेशन की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
Next Story