उत्तर प्रदेश

Kanpur: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान

Admindelhi1
17 Aug 2024 4:11 PM IST
Kanpur: 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान
x
खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका

कानपूर: बड़ागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव लेबा में 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी. सुबह उसका शव बंद कमरे में साड़ी के सहारे फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. वहीं खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

गांव लेबा निवासी वर्षा राजपूत (19) बेटी स्व. यशवंत सिंह राजपूत 10 परीक्षा पास कर कुछ साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी. वह घर में खेती-बाड़ी में परिजनों के साथ हाथ बंटाती थी. बीते देर शाम भाई जीतेंद्र सिंह व मउां पुष्पा रिश्तेदारी में त्रियोदशी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. घर पर वर्षा और उसकी भाभी खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. तभी देर रात वर्षा ने छत से हुक के सहारे साड़ी से फंदा बनाया और उस पर झूल गई. सुबह जब भाभी को उसकी कोई आहट न होने पर उन्हें शंका हुई. उन्होंने कमरे में झांककर देखा तो चीख पड़ी. वर्षा का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था. शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया. लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया. उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है. अगर किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.


Next Story