उत्तर प्रदेश

कानपुर: शादी के 6 दिन भी नहीं टिक पाए फेसबुक की 10 साल का प्यार भटक रही युवती

Bhumika Sahu
13 July 2022 4:51 AM GMT
कानपुर: शादी के 6 दिन भी नहीं टिक पाए फेसबुक की 10 साल का प्यार भटक रही युवती
x
10 साल का प्यार भटक रही युवती

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कानपुर: सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म फेसबुक पर 10 साल से चल रहा प्यार असल जिंदगी में 6 दिन में ही खत्म हो गया। आलम यह है कि प्रेमिका पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। पूरी घटना कानपुर से सामने आई है। यहां एक युवक पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंची। युवती के द्वारा बताया गया कि शैलेंद्र सिंह गौतम नाम के व्यक्ति ने 10 तक प्रेम संबंध रखने के बाद 1 जुलाई 2022 को उससे शादी की। शादी के महज 6 दिन बाद ही वह उसे छोड़कर फरार हो गया।

शादी के 6 दिन बाद ही फरार हुआ प्रेमी
पीड़िता के अनुसार 10 साल पहले फेसबुक के जरिए ही उसकी दोस्ती शैलेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति से हुई थी। 10 साल की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। इस बीच दोनों के बीच में कई मुलाकाते भी हुई। शादी का फैसला करने के बाद 1 जुलाई 2022 को दोनों ने एक साथ सात फेरे लिए। हालांकि शादी के 6 दिन बाद ही प्रेमी शैलेंद्र सिंह फरार हो गया। प्रेमी के प्यार में पागल युवती उसकी तलाश में जुटी है हालांकि उसका कोई भी पता नहीं लगा। जिसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
25 लाख कैश और कार की डिमांड कर रहा आरोपी
पुलिस का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद युवक शैलेंद्र को 10 जुलाई के बाद खोज निकाला गया। हालांकि युवती ने कमिश्नर के पास पहुंचकर बताया कि शैलेंद्र उस पर दहेज के लिए दबाव बना रहा है। उससे 25 लाख कैश और कार की डिमांड की जा रही है। युवती ने भी आरोप लगाया कि 10 साल के रिश्ते में आरोपी शैलेंद्र ने लगातार उसका शारीरिक शोषण किया है। शादी के लिए कई बार जब पीड़िता ने दबाव बनाया तो उसने रजिस्टर्ड मैरिज औऱ आर्य समाज में शादी कर ली। हालांकि शादी के महज 6 दिन बाद ही वह गायब हो गया। अब जब वह पुलिस के खोजने पर मिला है तो दहेज के लिए दबाव बना रहा है।


Next Story