- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kannauj: खेत में मिला...
उत्तर प्रदेश
Kannauj: खेत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म और हत्या की आशंका
Tara Tandi
4 May 2025 6:22 PM IST

x
Kannauj कन्नौज । दलित महिला का अर्धनग्न व खून से लथपथ शव मक्का के खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। महिला शनिवार की देर शाम खेत में खाद डालने गई थी। मौके पर मिले साक्ष्य दुष्कर्म के बाद लूटपाट और फिर हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे एसपी, सीओ सिटी, कोतवाल, चौकी प्रभारी व फारेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्लाक जलालाबाद की चौकी जसोदा के एक ग्राम निवासी महिला (35) शनिवार की देर शाम मक्का के खेत में खाद डालने गई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। रविवार की सुबह करीब सात बजे ग्राम मठिया निवासी रामविलास ने मक्का के खेत में पानी लगाते समय उसका अर्धनग्न शव पड़ा देखा। किसान ने आनन फानन में यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। खेत में महिला का शव मिलने की खबर लगते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी विनोद कुमार, सीओ सिटी कमलेश कुमार, कोतवाली आलोक कुमार दुबे, जसोदा चौकी प्रभारी मोहनलाल ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी। मौके पर महिला की साड़ी नहीं मिली जबकि कुछ ही दूरी पर खाद की बोरी व चप्पलें पड़ी थीं। मृतका के शरीर से मंगलसूत्र, कुंडल, तोड़िया भी गायब थी। शव से कुछ दूरी पर उसकी चूड़िया टूटी पड़ी थीं जबकि होठ, ठोंड़ी, आंख व सिर पर चोट के निशान थे। आशंका है कि महिला से दुष्कर्म किया गया जिससे बचने को उसने संघर्ष भी किया। इसके बाद हत्यारे उसे मौत के घाट उतारकर जेवर भी लूट ले गए। खेत में पानी लगा होने के कारण शव फूल गया था। घटनास्थल पर मक्का के पेड़ भी टूटे पड़े थे।
छह माह पहले भांजे से की थी कोर्ट मैरिज
महिला के पहले पति की 02 वर्ष पहले एक्सीडेंट में मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद उसने 06 माह पहले कोतवाली तिर्वा के ग्राम पाहला निवासी भांजे से कोर्ट मैरिज कर शादी कर ली थी। मृतका अपने पीछे दो पुत्रियां व एक दो साल के पुत्र को छोड़ गई है। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं थी।
TagsKannauj खेत मिला महिला शवदुष्कर्म हत्या आशंकाWoman's body found in Kannauj fieldrape and murder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





