- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kannauj: तेज रफ्तार...
Kannauj: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर, कार सवार दो महिलाओं की मौत

कन्नौज: कन्नौज के छिबरामऊ में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां करमुल्लापुर के पास तड़के तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम भेजने के बाद घायलों को इलाज के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां से उनकी हालत गंभीर देख सभी काे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कार सवार बिलग्राम शरीफ से शादी करके अपने घर वापस आ रहे थे।
इनकी हुई मौत
1- नेहा पत्नी सुशील कुमार 25 उम्र नगला अनूप थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद
2- रानी देवी पत्नी यश पाल सिंह 35 उम्र नगला अनूप थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद
यह हुए घायल
1- सुशील कुमार पुत्र खुशीराम 30 गाडी चालक घायल नगला अनूप
2- गुडिया पुत्री सुशील 5 उम्र
3- सिया पुत्री महावीर 8 उम्र सुशील के भाई की बेटी
4- श्रया पुत्री महावीर 6 उम्र
5- सनी पुत्र यशपाल सिंह 6 उम्र सुशील के भाई का बेटा फर्रुखाबाद भर्ती





