उत्तर प्रदेश

Kannauj: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Admindelhi1
11 March 2026 11:26 AM IST
Kannauj: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
x

कन्नौज: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अरारा ग्राम के पास एन यच 24 पर मंगलवार रात्रि 11 बजे सडक दुर्धटना में एक किशोर साहित तीन की मौत हो गई।पुलिस ने तीनो शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

सदर कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे ग्राम मवई निवासी एक किसान ट्रेक्टर ट्राली लेकर घर लौट रहा था जलालपुर पनवारा के अटारा गांव के पास ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर ग्राम निवासी अरबाज 16 वर्ष एवं मोहम्मद अहद सडक के किनारे दूर जा गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में ग्राम मवई निवासी राजू घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्धटना क बाद चालक ट्रेक्टर पर नियन्त्रण नहीं रख सका और छिवरामऊ निवासी एक अन्य बाइक सवार अमित 36 पर पलट गया और अमित की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया गया है।

Next Story