- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kannauj: कोल्ड स्टोरेज...
उत्तर प्रदेश
Kannauj: कोल्ड स्टोरेज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप
Tara Tandi
11 April 2025 7:44 PM IST

x
Kannauj कन्नौज । मानीमऊ के सरोजनी कोल्ड स्टोरेज में लगी सौर ऊर्जा प्लेटों से आई सप्लाई के तारों में आग लग गई। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने धूल डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पर सफल नहीं हुए। सूचना पाकर जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे कोल्ड स्टोरेज में कोई खास नुकसान नहीं हुआ। बाद में दमकल टीम ने कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा के उपाय जांचे।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मानीमऊ में शहर के मोहल्ला पठकाना निवासी दुबे बंधु का सरोजनी कोल्ड स्टोरेज हैं। शुक्रवार की सुबह 11:15 बजे के करीब कोल्ड स्टोरेज के मशीन रूम में सौर ऊर्जा के तारों में शार्टसर्किट से आग लग गई। इससे मशीन रूम में लपटें निकलने लगीं। यह देख तैनात कर्मचारियों ने आग को शांत करने के लिये बालू डाली पर सफलता नहीं मिली। आग की लपटें तेज होने लगी।
इसी बीच एक कर्मचारी में दमकल विभाग को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इस पर दमकल विभाग के दरोगा संदीप तनवार टैंकर व टीम के साथ कोल्ड स्टोरेज पहुंच गये। इससे पहले कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों ने सौर ऊर्जा की प्लेट में लगे प्लग को निकाल कर सप्लाई बंद कर दी।
इसके बाद आग बुझाने में कामयाब हो गए। उधर, कुछ ही देर में दमकल की टीम पहुंच गई। टीम ने कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा के सभी मानकों को देखा जो ठीक मिले। पानी की सप्लाई देने वाले पाइप भी चेक किये जो ठीक मिले। बताया जाता है कि आग के कोल्ड स्टोरेज में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
TagsKannauj कोल्ड स्टोरेजशॉर्ट सर्किटलगी आगमचा हड़कंपKannauj cold storageshort circuitfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





