- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kampil: शादी रद्द करने...
उत्तर प्रदेश
Kampil: शादी रद्द करने पर युवती के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
Admindelhi1
6 Nov 2025 11:29 AM IST

x
कंपिल: जनपद शाहजहांपुर के थाना कलान के गांव बरिया गरेली निवासी शीशराम ने दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह (wedding) क्षेत्र के गांव टिकुरिया नगला निवासी बिपिन के साथ तय किया था। उन्होंने छः माह पूर्व गोद भराई सहित विवाह की अन्य रस्में पूरी कर ली थीं। शादी 6 नवंबर 2025 को शाहजहांपुर के थाना कलान स्थित उनके घर ग्राम विरिया गरेली में होनी थी।
पिता के अनुसार उनका करीब ढाई लाख रुपये खर्च हो चुका है। उन्होंने शादी के कार्ड छपवा रिश्तेदारो में बाँट दिए थे। शादी से एक दिन पूर्व विपिन ने शादी करने से मना कर दिया। युवती के पिता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर पुलिस को दी। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकंपिलशादीरद्दयुवतीपितादर्जशिकायतKampilweddingcancelledyoung womanfatherregisteredcomplaintजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





