उत्तर प्रदेश

Kampil: अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से सिपाही की मौत

Admindelhi1
20 May 2025 11:54 AM IST
Kampil: अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से सिपाही की मौत
x
अस्पताल में मौत

कंपिल: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिपाही घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्वजन इलाज के लिए ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पीएम हेतु भेज दिया।

जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव बिल्सड़ निवासी पचास वर्षीय अरुण कुमार पांडे उर्फ धर्मपाल जनपद मथुरा में कोर्ट में सिपाही के पद पर तैनात थे। सोमवार दोपहर बाइक से वह घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव मानिकपुर के निकट पहुंचे पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सडक़ किनारे गिर पड़े। राहगीरों ने सिपाही के स्वजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्वजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी अलीगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्वजन फर्रुखाबाद ले गए।

हालत बिगडऩे पर कानपुर ले जाते समय सिपाही की मौत हो गई। स्वजन शव लेकर घर चले आए। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज दारोगा उदयवीर सिंह ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। दारोगा के अनुसार वह शुगर के मरीज थे। उनके पुत्र ने अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने की जानकारी दी थी। उनके हाथ पैरों में चोट लगी थी। मृतक के एक पुत्र आयुष है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया सडक़ दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। शव पीएम हेतु भेज दिया गया है।

Next Story