उत्तर प्रदेश

Kampil: जमीनी झगड़े में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने उठाए लाठी-डंडे

Admindelhi1
19 May 2025 11:43 AM IST
Kampil: जमीनी झगड़े में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने उठाए लाठी-डंडे
x

कंपिल: जमीनी विवाद में दो पक्ष आमने सामने हो गए। जिससे जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक ही पक्ष के दिलीप सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव हरकरनपुर निवासी दिलीप सिंह ने दी तहरीर में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व जमीन का बंटवारा उसके छोटे भाई के साथ हो गया था। दिलीप सिंह मां के हिस्से की जमीन स्वयं करता है। आए दिन छोटा भाई मां के हिस्से की जमीन को लेकर विवाद करता रहता है। शनिवार देर शाम दिलीप सिंह का छोटे भाई से मां के हिस्से की जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दिलीप के डंडा लगने से उनका सिर फट गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने घायल दिलीप सिंह को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पीडि़त ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story