उत्तर प्रदेश

Kampi: करंट लगने से घायल महिला की हुई मौत

Admindelhi1
31 May 2025 5:08 PM IST
Kampi: करंट लगने से घायल महिला की हुई मौत
x

कंपिल: करंट लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। शव देखकर स्वजन बिलखने लगे। स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी आदेश की ३८ वर्षीय पत्नी ललिता शुक्रवार सुबह घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। महिला ने आंगन में रखे पंखे को हटाकर झाड़ू लगाने का प्रयास किया। पंखे में उतरे करंट से महिला को करंट लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। स्वजन आनन-फानन में महिला को सीएचसी कायमगंज ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वजन शव लेकर घर चले गए। मौत की खबर मिलते ही स्वजन बिलखने लगे। मृतका के दो पुत्र शिवम, सचिन व दो पुत्रियां कोमल, सुरभि हैं। स्वजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Next Story