उत्तर प्रदेश

Kampi: अवैध खनन करते पकड़े गए वाहन, खनन निरीक्षक ने की कार्रवाई

Admindelhi1
13 Jun 2025 3:00 PM IST
Kampi: अवैध खनन करते पकड़े गए वाहन, खनन निरीक्षक ने की कार्रवाई
x

कंपिल: खनन निरीक्षक ने छापेमारी कर अवैध खनन कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी को पकड़ लिया। पकड़े गए वाहनों को खनन निरीक्षक ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव निजामुद्दीनपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह एसडीएम कायमगंज को गांव के निकट जेसीबी के माध्यम से खनन होने की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर खनन निरीक्षक संजय सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर व एक जेसीबी से खनन चल रहा था। पुलिस को देखते ही चालक तीन ट्रैक्टर भगा ले गए अन्य चालक ट्रैक्टर व जेसीबी को छोडक़र मौके से फरार हो गए। खनन निरीक्षक ने पकड़े गए वाहनों को थाने लाकर खड़ा कर दिया।

पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया। ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि क्षेत्र में थाने के एक सिपाही की शह पर निर्बाध रूप से अवैध खनन जारी है। गांव नूरपुर, नसरुल्लाहपुर, तलफी नगला, कारव, पहाड़पुर, निजामुद्दीनपुर, सिवारा, बिल्सड़ी, जिजौटा बुजुर्ग, बहलोलपुर, राईपुर चिनहटपुर आदि गांवों में अवैध खनन का काम जोरों पर है। नूरपुर गांव में खेतों से निकाल कर बालू के ऊंचे ऊंचे टीले बना लिए गए हैं। जिस पर आजतक किसी भी अधिकारी की नजर नही पड़ी है। बालू माफिया की व्यवस्था इतनी चौकस है कि खनन विभाग प्रशासनिक अधिकारियों के छापे की सूचना पहले ही माफियाओं को हो जाती है जिससे कुछ समय के लिए खनन रोक दिया जाता है। इसके बाद मामला फिर जस का तस हो जाता है। थाना प्रभारी विश्वनाथ आर्या ने बताया अवैध खनन में जेसीबी व ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। खनन निरीक्षक के निर्देश पर सभी को सीज कर दिया गया है।

Next Story