- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kamalganj: गंगा नहाने...
उत्तर प्रदेश
Kamalganj: गंगा नहाने गए फुफेरे भाई सहित दो युवक डूबे
Admindelhi1
11 Jun 2025 9:41 AM GMT

x
कमालगंज: गंगा नहाने गए फुफेरे भाई सहित दो युवक डूब गये। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला। शव बाहर आते ही चीख पुकार मच गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम शेरपुर सराय निवासी सत्यराम का 16 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार अपने फुफेरे भाई सागर उम्र 13 वर्ष के साथ सुबह गंगा नहाने गया था। जहां पर गहरे पानी में चले जाने से दोनों युवकों की मौत हो गई। लगभग एक दर्जन से अधिक गोताखोरों ने घंटों की कड़ी मेहनत के बाद दोनों युवकों के शवों को निकाला। परिजनों को सूचना मिलते ही मौके पर हाहाकार मच गया। मृतक अरुण की बहन अंशिका और गांव के ही नंदराम ने बताया कि अरुण को तैरना आता था। यह लोग नहाते समय गंगा के उस पार चले गए थे। वापस आते समय सागर को बचाते हुए अरुण भी डूब गया। उनके साथ चचेरा भाई सहित चार लोग गंगा नहाने गए थे।
Tagsकमालगंजगंगा नहानेफुफेरे भाईदो युवकडूबेKamalganjtwo young mencousinsdrowned while bathing in Gangaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Admindelhi1
Next Story