उत्तर प्रदेश

Kamalganj: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों ने डीएम व विधायक को सौंपा ज्ञापन

Admindelhi1
18 May 2025 12:33 PM IST
Kamalganj: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारियों ने डीएम व विधायक को सौंपा ज्ञापन
x

कमालगंज: व्यापार मंण्डल कंछल गुट ने बाईपास नगर के बाहर बनवाने एवं नगर के अंदर रोड की चौड़ीकरण के विरोध में जनप्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

शनिवार को कमालगंज नगर के अंदर से सडक़ की चौड़ीकरण के सर्वे को लेकर नगर के व्यापारियों एवं व्यापार संगठन के संरक्षण में नगर के व्यापारियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर सभी व्यापारियों की दस्तखत करवाकर जिलाधिकारी एवं भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा एवं मांग की की नगर के अंदर से 4 लाइन रोड को ना निकलकर नगर के बाहर से बाईपास का निर्माण करवाया जाए। विधायक नागेंद्र सिंह ने व्यापारियों की हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विगत दिनों से पीडब्ल्यूडी द्वारा नगर की दुकानों का सर्वे किया जा रहा है। जिससे नगर के व्यापारियों में हडक़ंप मचा हुआ है। कई तरह की अफवाहें भी चल रही हैं एवं वन विभाग द्वारा कई पेड़ों को काटकर रोड के चौड़ीकरण की योजना का खुलासा मीडिया में किया गया था।

जिससे नगर के व्यापारी चिंतित हो गए। व्यापारियों ने ज्ञापन देते हुए जिलाधिकारी को बताया की नगर के अंदर से अगर फोर लेन रोड निकाला जाता है तो कमालगंज कस्बा रोड पर ही बसा हुआ है सारा कस्बा तहसनहस हो जाएगा एवं करोड़ों का नुकसान व्यापारियों का होगा एवं प्रतिष्ठान खत्म हो जाएंगे और व्यापारी अपनी अजीविका कैसे चलाएंगे। साथ ही व्यापारियों द्वारा गुमटी नंबर 132 को खुलवाने के लिए भी कहा गया। जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा बात शासन तक पहुंचाने को कहा गया। ज्ञापन देने के दौरान ध्रुव प्रकाश मिश्रा, अमित तिवारी, दीपक, सुंदर, प्रतीपक चौरसिया, सौरभ चौरसिया, राहुल गुप्ता, शिवम शुक्ला समेत दर्जनों की संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Next Story