- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kamalganj: जहरीले...
उत्तर प्रदेश
Kamalganj: जहरीले कीड़े के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में चीख पुकार
Admindelhi1
30 May 2025 4:45 PM IST

x
कमालगंज: जहरीले कीड़े के काटने से किशोरी की मौत हो गयी। असमय घटी इस घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गयी।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को रामगोपाल की १६ वर्षीय पुत्री शिल्पी सुबह चाय पी रही थी।इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगडऩे लगी। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज ले गए। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने शिल्पी को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
Tagsकमालगंजजहरीले कीड़ेकाटनेकिशोरीमौतपरिजनोंचीख पुकारKamalganjpoisonous insectsbiteteenagerdeathfamily membersscreamingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





