उत्तर प्रदेश

Kamalganj: रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण का है उदाहरण: फतेहचन्द्र

Admindelhi1
31 May 2025 4:55 PM IST
Kamalganj: रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण का है उदाहरण: फतेहचन्द्र
x

कमालगंज: नगर पंचायत कमालगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म जयंती सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं मुख्य वक्ता महिला मोर्चा महामंत्री हिना दवे ने विचार रखे।

फतेह चंद्र वर्मा ने कहा आज हर जगह रानी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। भाजपा द्वारा चलाए गए इस अभियान से सभी जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों से उनके आदर्शों एवं विचारों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, वह नारी सशक्तिकरण का एक ऐसा उदाहरण है। जिन्होंने न्याय और सुचिता की मिसाल कायम की है। केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक उनके द्वारा कराए गए जीणोद्धार आज भी ऐतिहासिक उदाहरण है।

उन्होंने जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए। हिना दवे ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर एक समाज सुधारक महिला थी, उनके विचारों एवं आदर्श से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से जीवंत करने का कार्य किया। उसमें काशी विश्वनाथ बाबा केदारनाथ उज्जैन के महाकाल मंदिरों के उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे स्थानों पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं को स्थापित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राज बेटी शंखवार, बबली, संजू पाल, राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन देवदत्त राजपूत ने किया।

Next Story